सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
शासकीय कन्या शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में आवारा कुत्तों की समस्या
15 से 20 कुत्ते हमेशा विद्यालय परिसर में घूमते रहते हैं
पिथौरा नगर पंचायत को प्राचार्य के द्वारा दी गई है जानकारी पर अब तक कोई पहल नहीं
पिथौरा की इस शासकीय कन्या शाला में रोज 15 से 20 आवारा कुत्ते परिसर में घूमते रहते हैं। बच्चियां क्लास, ग्राउंड और गेट पर आते-जाते समय डरी हुई हैं। काटने, हादसे और रैबीज का खतरा बना हुआ है।
नगर पंचायत पिथौरा को इसकी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नगर पंचायत की जिम्मेदारी क्या है
नगरपालिका अधिनियम के तहत आवारा कुत्तों का पकड़ना, नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण नगर पंचायत का काम है। स्कूल परिसर को "No Feeding Zone" घोषित करवाया जा सकता है।
बच्चों के द्वारा बताया गया है कि वह हमेशा किसी ने किसी को दौड़ते हैं काटने को करते हैं हमेशा डर बना रहता है कहीं ऐसा ना हो की बड़ी दुर्घटना घट जाए और उसके बाद कार्रवाई हो तो उसका क्या फायदा पिथौरा नगर पंचायत को इस पर संज्ञान लेकर कार्य करना चाहिए ताकि बालिकाएं सुरक्षित रहें या फिर बड़ी दुर्घटना का इंतजार करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए समस्या का हल करना चाहिए किसी बड़ी घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.