15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
भारतीय क्रिकेट में आज का दिन विशेष है,महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वैभव इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टॉस से पहले तिलक वर्मा ने वैभव को कैप सौंपी. वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
बिहार के
वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर खेलते हुए 16 मुकाबले में 776 रन बनाए थे। और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
उन्होंने बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था. वहीं, पुरुषों में सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था उनके रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.