भाजपा सुहेला मंडल की बैठक संपन्न, डिजिटल प्रशिक्षण व संगठन सशक्तीकरण पर दिया गया जोर
सुहेला। भारतीय जनता पार्टी सुहेला मंडल की बैठक जिला मंत्री शिव कटरिया के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष हेमंत बघमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री युगल किशोर वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रामकुमार साहू ने व्यक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री शिव कटरिया ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के अंतर्गत सरल ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुहेला मंडल से लगभग 500 कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा।
मंडल अध्यक्ष हेमंत बघमार ने कहा कि वर्तमान समय नवाचार और तकनीकी बदलाव का है, इसलिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को भी समय के अनुरूप स्वयं को तैयार करना होगा। उन्होंने शक्ति केंद्रों की नियमित बैठकें आयोजित कर संगठन को और मजबूत बनाने, प्रत्येक बूथ की टीम को सक्रिय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 'मन की बात' कार्यक्रम का नियमित आयोजन तथा जुलाई माह में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. धनीराम साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मानेश्वरी साहू, भुनेश्वर साहू, रूपेंद्र वर्मा, तिलक वर्मा, मंजू साहू, ममता राव, सुमन वर्मा, मनीष साहू, संदीप वर्मा, टुकेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, शंकर वर्मा, टीकाराम निषाद, रिकेश साहू, रितेश लहरी, मंतराम बंजारे, प्यारेलाल बघमार, देवनाथ साहू, बच्चन मानिकपुरी, अनिल वर्मा, खोड़श वर्मा, डिलेश्वर वर्मा, भूषण वर्मा, राजेश साहू, मेघनाथ साहू, देवनारायण वर्मा, उदेराम यादव, बेनीराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.