राजनांदगांव
सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी के खिलाड़ियों से सुज्जीत दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की
बालिका अंडर 19 और अंडर 14 बास्केटबाॅल टीम सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में ।
बालिका अंडर 17 और बालक अंडर 14 टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
राजनांदगांव । सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव की बालिका बास्केटबाॅल खिलाड़ियों से सज्जीत दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका अंडर 19 एवं अंडर 14 की बास्केटबाॅल टीम सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है।
स्कूल की बालिका अंडर 17 टीम और बालक अंडर 14 टीम भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है।
क्वार्टर फाइनल मैच आज रात में खेलें जायेंगे जबकि फाइनल मैच कल खेलें जायेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की प्राचार्या ने बताया कि बालिका 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीम ने कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर की टीम को 29-02 अंकों से, दिल्ली पब्लिक स्कूल बिलासपुर को 29-04 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि 19 वर्ष से कम उम्र की बालिका टीम ने दिव्या आर्य पब्लिक स्कूल आसनसोल की टीम को 43-04 अंको से, दुसरे मैच में ओडीएम इंटरनेशनल स्कूल दुर्गापुर से वॉक्ओवर मिला अपन अगले मैच में डी ए वी पब्लिक स्कूल आसनसोल को 43-07 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की की बालिका 17 वर्ष से कम उम्र की बालिका टीम ने विक्षासन जैन विद्यापीठ दुर्ग को 55-00 से, हॉलीक्रास हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर को 34-06 अंको से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि बालक 14 वर्ष से कम उम्र की टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल आसनसोल को 25 - 04,विक्षासन जैन विद्यापीठ दुर्ग को 34-04 अंको से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका 14 वर्ष से कम उम्र की टीम :- दर्शना भष्टाचार्जी, मोनिका धाकड, पावनी कोडापे, निधी बंधे, शगुन, जीया हांडे, शेरोन मसीह, छवि साहु, निधी गावडे, चोसिका जुरी, वरुनी शोरी टीम के कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच मोहन साहु, एवं नेहाली देवांगन है।
बालिका 17 वर्ष से कम उम्र की टीम :- सौम्या पांडे, आर्या विजय अवारे, रूमी कोनवर, प्राची सिंह, नंदनी माधो प्रधान, बिनायशा सोनी, अशिका तोमर, इशिका साहू, निवासीनी सिंह, हर्षिता लाहकर, तृप्ति साहु कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच मोहन राम साहु और मेनेजर नेहाली देवांगन है ।
बालिका 19 से कम उम्र :- अंजनी, अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, सौफी सिका, काम्या झा, प्रेरणा रामटेके, सुरूची टोप्पो, तिक्षा कंवर, गुरकिरत कौर, वैदनी दिवान, गुंजन सौना, निधी निराला कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच मोहन राम साहु मेनेजर नेहाली देवांगन है ।
बालक 14 वर्ष से कम उम्र :- हर्ष अग्रवाल, कमल नयन, गुलजार, निखिल कुमार, दिशांता सिंह, शिव प्रताप, प्रतिक महिलांगे, कोमल धाग्ये, तुषार कुमार, भावेश कुमार, सुजल चौहान, कोच के.राजेश्वर राव, सहायक कोच मोहन राम साहु मेनेजर नेहाली देवांगन ।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.