Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 1, 2026

कृषि उपज मंडी सारंगढ़ में 2 जुलाई को होगा श्रम विभाग का आयोजन जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन एवं विशेष श्रमिक सेवा शिविर से श्रमिकों को मिलेगा लाभ

 कृषि उपज मंडी सारंगढ़ में 2 जुलाई को होगा श्रम विभाग का आयोजन



जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन एवं विशेष श्रमिक सेवा शिविर से श्रमिकों को मिलेगा लाभ


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 01 जुलाई 2026/जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा जिले के श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक श्रमिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से “जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन 2026” एवं “विशेष श्रमिक सेवा शिविर” का आयोजन 02 जुलाई को प्रातः 11 बजे से कृषि उपज मंडी, सारंगढ़ में किया जाएगा।इस सम्मेलन में जिले के निर्माण श्रमिकों, असंगठित श्रमिकों, औद्योगिक श्रमिकों सहित सभी पात्र श्रमिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएँ एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। 


सम्मेलन के दौरान श्रमिकों को श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रमिक कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं, पंजीयन प्रक्रिया तथा शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी। साथ ही पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। श्रम विभाग द्वारा जिले के समस्त श्रमिकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, नियोजकों, श्रमिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन एवं सेवा शिविर में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा पात्र श्रमिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में सहयोग प्रदान करें।


शिविर में मिलने वाली सुविधाएँ

श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण।

 ई-केवाईसी सुविधा।

पात्र हितग्राहियों को विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि/चेक का वितरण।

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जिसमें कर्मचारी राज्य बीमा निगम एवं जिला चिकित्सालय, सारंगढ़- बिलाईगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

 स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत आवश्यकता अनुसार निःशुल्क औषधि वितरण भी किया जाएगा।

 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से श्रमिकों के बीपी एवं शुगर की निःशुल्क जाँच की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad