वन महोत्सव में दिया गया बेटी और प्रकृति की सुरक्षा का संदेश
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अंवरीद , सेक्टर - अवरीद , महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धीवर सरपंच अंवरीद उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बालिकाओं के महत्व , शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका , किशोरी बालिकायें , महिलायें एवं स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर “बेटी और प्रकृति दोनों की सुरक्षा” का संदेश दिया गया। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बालिका शिक्षा , समान अवसर , पोषण , स्वास्थ्य एवं समाज में बेटियों की सकारात्मक भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर बालिकाओं को आगे बढ़ने , शिक्षा जारी रखने तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिये प्रेरित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को बेटियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के साथ ही अपनी बेटी के नाम पर एक - एक वृक्ष लगाने व उसकी देखरेख करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिये पौधे लगाये गये तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने हेतु प्रेरित किया गया। वन महोत्सव के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेश प्रभावी रूप से समुदाय तक पहुंचाया गया तथा बालिकाओं के सम्मान , शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न हुई। कार्यक्रम का समापन पर्यवेक्षक श्रीमती ऋचा तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.