नरसिंहपुर मध्यप्रदेश
बड़े लाल कौरव की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत तिगुवा में निर्मित गौशाला में पशुओं की बड़ी दुर्दशा
पशु भूख के मारे मर रहें है
उनकी देखरेख में घोर अनियमितताएं बढ़ती जा रही है
लगभग 20 से 25 पशुओ की मौत हो चूकि है
नरसिंगपुर मध्यप्रदेश। ग्राम पंचायत तिगुवा में निर्मित गौशाला में पशुओं की बड़ी दुर्दशा हो रही है ग्रामीण लोगों ने बताया गौशाला संचालक एनजीओ गायत्री बाई जन कल्याण समिति हैं बताया जा रहा है
कि पशु भूख के मारे मर रहें उनकी देखरेख में घोर अनियमितताएं बढ़ती जा रही है नीलेश दुबे द्वारा गया की अनेक बार शिकायत करने के बाद भी समिति द्वारा कोई परवाह नहीं की गई जिसके कारण लगभग 20 से 25 पशु मर चुके हैं बताया जा रहा है कि वहां देखरेख कर रहे कर्मचारियों द्वारा पशुओं को गौशाला से बाहर निकाल दिया
जिससे किसने की फसलों को भी नुकसान हुआ है वैसे तो सरकार के द्वारा पशुओं को खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है फिर भी संचालकों द्वारा लापरवाही की जा रही है जिससे पशुओं की हानि हो रही है ग्रामीणों द्वारा अपेक्षा की गई है कि संबंधित संचालक समिति पर कार्रवाई करके किसी दूसरी समिति को जिम्मेदारी दी जाए और यहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.