7 दिवस के भीतर मेट नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने की ग्रामीणों ने उठाई मांग, मांग पूरी नहीं होने पर जनपद पंचायत कोटा का घेराव करने की चेतावनी
कोटा/बिलासपुर, 24 जुलाई 2026। ग्राम पंचायत आमामुड़ा में वीबी जी राम जी कार्यों के सुचारू संचालन एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मेट नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग तेज हो गई है। ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कोटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एवं कार्यक्रम अधिकारी से मांग की है कि ग्राम सभा के अनुमोदन के आधार पर आगामी 7 दिवस के भीतर मेट नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत आमामुड़ा के पूर्व सचिव जान सिंह पैकरा का स्थानांतरण हो चुका है तथा वर्तमान में कुसुम किरण कुजूर ने सचिव का प्रभार संभाल लिया है। वहीं सरपंच पवन सिंह बैगा के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित कर नियमानुसार मेट भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए मेट की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है। मेट की नियुक्ति होने से कार्यस्थलों की निगरानी, श्रमिकों का मार्गदर्शन, कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इससे ग्रामीणों को विकास योजनाओं का लाभ भी शीघ्रता से प्राप्त होगा।
ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कोटा प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि यदि 7 दिवस के भीतर मेट नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराई जाती है तो ग्राम पंचायत आमामुड़ा के ग्रामीण एकजुट होकर जनपद पंचायत कोटा कार्यालय का घेराव करेंगे तथा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग पूरी तरह जनहित एवं विकास कार्यों से जुड़ी हुई है। इसलिए प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ग्राम पंचायत आमामुड़ा के ग्रामीणों ने प्रशासन से पारदर्शी एवं नियमबद्ध प्रक्रिया के तहत मेट नियुक्ति कर विकास कार्यों को गति देने की मांग की है।
रिपोर्ट: दिलीप सोनवानी
CNI NEWS बिलासपुर
मो,9340810592




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.