Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 4, 2026

"ठोस अपशिष्ट नियम 2026 की जमीनी हक़ीक़त देखने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ सहसपुर लोहारा के गोबर गैस प्लांटों का किया औचक निरीक्षण ग्रामीणों से चर्चा कर गांव को स्वच्छ बनाने की गई अपील

"ठोस अपशिष्ट नियम 2026 की जमीनी हक़ीक़त देखने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ



सहसपुर लोहारा के गोबर गैस प्लांटों का किया औचक निरीक्षण


ग्रामीणों से चर्चा कर गांव को स्वच्छ बनाने की गई अपील


कवर्धा, 03 जुलाई 2026। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा लक्षित स्वच्छ कबीरधाम के अभियान को समय पर पूरा करने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने जनपद पंचायत स.लोहारा के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया। इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखी और ग्राम पंचायतों में स्थापित गोबर गैस प्लांटों का निरीक्षण कर 'वेस्ट टू एनर्जी' मॉडल की विस्तार से समीक्षा की। 




अपने निरीक्षण के दौरान उपस्थित मैदानी कर्मचारियों को सीईओ ने कहा कि गोबर गैस प्लांट प्राकृतिक ऊर्जा के क्षेत्र में गेमचेंजर होगा, जिससे गांव को सस्ते ऊर्जा की उपलब्धता होगी। ग्राम पंचायत बिरेंद्रनगर, कुटकीपारा  में चल रहे कचरा कलेक्शन, प्लास्टिक यूनिट केंद्र फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सामुदायिक गोबर गैस प्लांटों का निरीक्षण किया। गीले तथा सूखे कचरा कलेक्शन का कार्य ग्रामों में अच्छे से होना पाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि घर-घर जाकर स्वच्छता दीदियों द्वारा कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। इसी तरह गोबर गैस प्लांट को सुचारू रूप से चलाने हेतु प्लांट में लगातार गोबर की व्यवस्था करनें की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन एवं हितग्राही को दिया गया, जिससे गैस उत्पादन सफलतापूर्वक किया जा सकता है। वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग कर गोबर गैस से मिड-डे-मील और आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में खाना बनाने की बात कही गई तथा इसके लिए जरूरी पाइप लाइन का विस्तार करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए गए। प्लांट में बची स्लरी का उपयोग जैविक खाद के रूप में करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान पाया कि जनपद लोहारा के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता हेतु नारा लेखन और वॉल पेंटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। दीवारों पर "मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी" और चार डिब्बों के चित्र ग्रामीणों को निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, विभागीय अमला की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने चार डिब्बा व्यवस्था को भी देखा।स्वच्छता दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्य पर संतोष जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि 15 जुलाई 2026 से शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा खुले में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध ग्राम पंचायत को समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक घरों से यूजर चार्ज देने हेतु ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 जुलाई तक सभी 60 पंचायतों में स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर कचरा पृथक्करण का सत्यापन का कार्य पूरा करें और15 जुलाई से कचरा बाहर फेंकने एवं जलाने वालों के लिए ग्राम पंचायत (ग्राम जल एवं स्वच्छ्ता समिति) के माध्यम से जुर्माना वसूली की कार्यवाही हो। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राम पंचायत सचिवों, सरपंचों, ग्रामवासियों और स्वच्छता दीदियों से अपील की गई की स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएं और अपने ग्रामों को स्वच्छ रखें।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad