Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 26, 2026

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग

 डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग



 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जुलाई 2026/ डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। 'डिजिटल अरेस्ट' एक साइबर धोखाधड़ी है। आरबीआई, पुलिस या सरकारी एजेंसियों (सीबीआई, इनकम टैक्स अधिकारी) के नाम का दुरुपयोग करके ठग पैसे एंठने या निजी जानकारी साझा करने के लिए लोगों को डराते हैं। इसी प्रकार अन्य केस में, 

"आपका खाता 2 घंटे में ब्लॉक कर दिया जाएगा"

जैसे कोई संदेश मोबाईल में मिलता है, जिसमें आपके केवाईसी को अपडेट करने के लिए एक आसान लिंक दिया हो ? घबराइए मत—यह एक धोखाधड़ी है। धोखाधड़ी करने वाले नकली आपातकालीन स्थितियां पैदा करते हैं, ताकि आप बिना सोचे ऐसे लिंक पर क्लिक कर दें। 


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कहता है, ग्राहक याद रखें, गिरफ्तारी ऑडियो, वीडियो कॉल और संदेश से नहीं होती है। निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। हमेशा  कॉल करने वाले की जांच करें। संदेह हो तो नजदीकी थाना और बैंक से संपर्क करें। तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें  या वेबसाईट www.cybercrime.gov.in में रिपोर्ट करें। 


जागरूक रहें, सुरक्षित रहें


 ठगी से स्वयं को बचाएं, रुकें, नकली जल्दबाज़ी धोखे का सबसे बड़ा संकेत है। सोचें, बैंक कभी भी केवाईसी अपडेट करने के लिए लिंक नहीं भेजता है। सावधानी बरतें, ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें और अपना ओटीपी, पिन तथा पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।अनजान लिंक, अनजान जोखिम है। 


 बैंक खाते का केवाईसी अपडेट


अपने बैंक खाते को सक्रिय बनाए रखने के लिए अपने बैंक शाखा या शिविर में जाएं। आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि साथ ले जाएं। यदि नाम, पता विवरण में कोई बदलाव नहीं है तो स्वयं घोषणा ही पर्याप्त है। फॉर्म लेकर अपना केवाईसी अपडेट करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad