विद्यार्थियों ने किया अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया का रोमांचक अनुभव
360° ए-क्यूब प्लेनेटेरियम शो का भव्य आयोजन,
जबलपुर / भोपाल मध्यप्रदेश । सैंचुरी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष एवं खगोल विज्ञान से अनुभवात्मक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से दिल्ली से आई ए-क्यूब प्लेनेटेरियम की टीम द्वारा 360° डोम थिएटर आधारित भव्य प्लेनेटेरियम शो का सफल आयोजन किया गया।
यह आयोजन ए-क्यूब प्लेनेटेरियम के संस्थापक एवं मार्गदर्शक श्री अभिषेक दीक्षित के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अत्याधुनिक 360° डोम थिएटर तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रहों, तारों, आकाशगंगाओं, सौरमंडल एवं ब्रह्मांड की रहस्यमयी दुनिया का सजीव एवं रोमांचकारी अनुभव प्राप्त किया। इस अनूठे कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति नई उत्सुकता का संचार किया।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. संदेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष डॉ. कामेश पवार, प्राचार्या श्रीमती नम्रता कुंदनानी तथा मैनेजिंग हेड कु. रोशनी कुंदनानी के कुशल मार्गदर्शन एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय परिवार ने ए-क्यूब प्लेनेटेरियम के संस्थापक श्री अभिषेक दीक्षित एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
(सैंचुरी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित)
संपर्क: 7724921921
दीपक सेठी
जबलपुर (मध्य प्रदेश)
मो.: 9826162271




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.