Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 5, 2026

पंडवानी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली पद्मश्री तीजन बाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि – जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान

 पंडवानी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली पद्मश्री तीजन बाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

– जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान




महासमुंद / बसना। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने लोककला की महान साधिका, पंडवानी गायन की विश्वविख्यात हस्ती एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की लोक-सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपने अद्वितीय स्वर, विलक्षण प्रस्तुति और अथक साधना के बल पर छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनका संपूर्ण जीवन लोकसंस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी प्रतिभा और संघर्ष से यह सिद्ध किया कि समर्पण और मेहनत के बल पर कोई भी कलाकार विश्वभर में अपनी अलग पहचान बना सकता है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि तीजन बाई का योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके निधन से कला, साहित्य और संस्कृति जगत ने एक ऐसी अमूल्य धरोहर खो दी है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा में उनका नाम सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों और असंख्य प्रशंसकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad