बीग ब्रेकिंग भांसी
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
दिनांक =18/07/2026
स्थान =दंतेवाड़ा
संवाददाता =असीम पाल
पुलिया नहीं होने से 40-50 परिवार परेशान, बारिश में कट जाता है गांव का संपर्क
दंतेवाड़ा जिले के भांसी क्षेत्र अंतर्गत बुधराम पारा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। इस पारा में लगभग 60 से 70 परिवार निवास करते हैं, लेकिन आज तक यहां आने-जाने के लिए उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों के अनुसार, पारा चारों तरफ से नाले से घिरा हुआ है, जिसके कारण रोजमर्रा की जिंदगी काफी प्रभावित होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब पूरा पारा लगभग मुख्य मार्ग से कट जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को 2 से 3 किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ता है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहीं किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस का पहुंच पाना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्राउंड पर देखने में यह भी सामने आया कि पारा तक जाने वाली सड़क पूरी तरह कच्ची है, जो खेतों की मेड़ जैसी प्रतीत होती है। बारिश के दौरान यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है और चलना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले के ऊपर एक पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके। उनका कहना है कि यदि पुलिया बन जाती है, तो बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजमर्रा की जरूरतें काफी हद तक आसान हो जाएंगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.