Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 29, 2026

"नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ विदिशा में 'रन फॉर लाइफ' का आयोजन, नशे के विरुद्ध दौड़ा विदिशा "450 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई 'रन फॉर लाइफ' की दौड़, युवाओं ने दिया नशा मुक्त समाज का दिया संदेश"


दिनांक : 29 जुलाई 2026

जिला : विदिशा


"नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ विदिशा में 'रन फॉर लाइफ' का आयोजन, नशे के विरुद्ध दौड़ा विदिशा



"450 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई 'रन फॉर लाइफ' की दौड़, युवाओं ने दिया नशा मुक्त समाज का दिया संदेश"


माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29 जुलाई 2026 जिला पुलिस बल विदिशा द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी  ने "रन फॉर लाइफ" का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 




कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।


पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, विदिशा से प्रारंभ हुई दौड़ में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दौड़ निर्धारित मार्ग परेड ग्राउंड – रामद्वारा – ओवर ब्रिज – नीलमताल – गुलाब वाटिका – बड़ा बाजार – माधवगंज से होकर पुनः निर्धारित स्थल तक सम्पन्न हुई।



इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए समाज में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया। विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस जनअभियान से जुड़ें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad