Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 29, 2026

ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एवं सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी संचालन हेतु रेंज स्तरीय प्रशिक्षण

 राजनांदगांव 


ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एवं सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी संचालन हेतु रेंज स्तरीय प्रशिक्षण



श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव श्री अजय कुमार यादव (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में राजनांदगांव रेंज स्तरीय नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अपराध अनुसंधान को अधिक पारदर्शी, तकनीक-आधारित तथा सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एवं क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) विषय पर आज दिनांक 29.07.2026 को पुलिस लाईन राजनांदगांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-साक्ष्य मोबाइल एप के माध्यम से घटनास्थल पर फोटो एवं वीडियो साक्ष्य संकलन, साक्ष्यों के सुरक्षित डिजिटल प्रबंधन,  सीसीटीएनएस में FIR से लिंकिंग, डिजिटल दस्तावेजों के संधारण तथा नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप अनुसंधान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही  सीसीटीएनएस पोर्टल की विभिन्न सुविधाओं एवं उसके प्रभावी उपयोग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ साथ ई-मुलाहिजा, ई-एफआईआर एवं ई-एफएसएल भेजे जाने का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।    e-Sakshya और सीसीटीएनएस का उद्देश्य पुलिस अनुसंधान को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं डिजिटल बनाना है।

प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का व्यवहारिक उपयोग करते हुए अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाएँ तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाएं।


कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक का उपयोग न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ई-साक्ष्य एवं सीसीटीएनएस जैसी डिजिटल प्रणालियाँ साक्ष्य संकलन, अनुसंधान और अभियोजन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाती हैं।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय, एवं रेंज स्तर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad