रायगढ़ में राज्य महिला आयोग की संयुक्त जनसुनवाई संपन्न,
महिला उत्पीड़न के 46 प्रकरणों की हुई सुनवाई
बिलाईगढ़।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं सक्ती जिले के महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की संयुक्त जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 45 तथा सक्ती जिले के 1, कुल 46 प्रकरणों की सुनवाई की गई।
जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, संभाग प्रभारी सरला कोसरिया तथा सह प्रभारी प्रियवंदा सिंह जूदेव ने पीड़ित महिलाओं एवं दोनों पक्षों की बातें सुनीं। कई मामलों में आपसी समझाइश के माध्यम से समाधान का प्रयास किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित इस जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, संपत्ति विवाद एवं महिला उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, शिकायतकर्ता एवं बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।
राज्य महिला आयोग ने महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए जनसुनवाई को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ मामलों के निराकरण के निर्देश दिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.