हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा मददेड, शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है।
5 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जा रही है।
5 जुलाई से 11जुलाई तक चलेगा यह सात दिवसीय अनुष्ठान, कलश यात्रा,
रूद्राभिषेक, महायग्य, और महाप्रसाद सहित होंगे भव्य आयोजन।
भोपालपट्टम बीजापुर। बीजापुर जिले के ग्राम मददेड मे नव निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश यात्रा निकाली जा रही है। कलश यात्रा महोत्सव को लेकर पूरा क्षेत्र भगवा मय एवं भक्ति मय हो चुका है ।
गांव की गोलियां, चौक चौराहे, एवं मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम बम भोले की जय घोष की गूंज से गूंज रहे है। मंदिर को विभिन्न फूलो एवं धार्मिक ध्वजा से सजाया गया है। शद्धालुओं मे इस ऐतिहसिक आयोजन को लेकर को भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव 5 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक विभिन्न अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न होने जा रहा है। महोत्सव का महत्व पूर्ण दिन 8 जुलाई बुद्धवार रहेगा । प्रात सूर्योदय से पूर्व वैदिक मंत्रोचार के बीच भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी इसके बाद महादेव का मंदिर प्रवेश, रूद्राभिषेक, और विशेष महाआरती का महा आयोजन होगा । इस दिवस का साक्षी बनने के लिए बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना है। 9 जुलाई को मंदिर के शिखर पर ध्वजा रोहण की स्थापना किया जायेगा। 10 जुलाई को महायग्य, पूर्ण आहुति, एवं महा प्रसाद का भंडारा होगा। 11जुलाई को शिव नामकरण विधि, एवं आचार्य प्रस्थान के साथ महोत्सव का समापन होगा ।मददेड ग्रामवासी और एवं सीताराम शिवालय समिति ने सभी धर्म प्रेमियों श्रद्धालुओं से सपरिवार से इस पुण्य अवसर पर उपस्थिति होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं आयोजन की शोभा बनाने का आग्रह किया है। पूरे मददेड मे इन दिनों हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। और यहां का वातावरण शिव की भक्ति मय होगया है। श्रद्धालुओं का कहना है यह एक महापर्व ही नही बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और सनातन की संस्कृति का महापर्व है। हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा मददेड शिवमय होकर भगवान भोलेनाथ के स्वागत के पूर्णरूप से तैयार है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.