जिला सिवनी मध्यप्रदेश
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पदयात्रा का गणेशगंज में भव्य स्वागत
सी एन आई न्यूज सिवनी
छिंदवाड़ा/पांढुर्णा के सांसद विवेक बंटी साहू मां शारदा देवी मंदिर, मैहर दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के साथ लगभग 375 किलोमीटर की पदयात्रा पर है जो कि 1 जुलाई से प्रारंभ हुई यह धार्मिक पदयात्रा लगभग 14 दिनों में पूर्ण होगी।
शनिवार सायंकाल यात्रा के गणेशगंज पहुंचने पर स्थानीय साहू समाज, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, सनातन धर्मप्रेमी बंधू तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने सांसद विवेक बंटी साहू एवं श्रद्धालुओं का आतिशबाजी,ढौल नगाड़े,पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं के उत्साह और धार्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय देखा गया।
इस दौरान उच्च अधिकारियों के दिशानिर्देश पर सिविल अस्पताल लखनादौन के डॉक्टर राजेश डेहरिया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेशगंज की टीम ने आंनद मैरिज लॉन पहुंचकर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओ का चेकअप करते हुए सराहनीय योगदान दिया।
यात्रा के दौरान सांसद श्री साहू एवं श्रद्धालुओं ने गणेशगंज स्थित श्री आनंद मैरिज लॉन में रात्रि विश्राम किया। रविवार प्रातः यात्रा पुनः प्रारंभ होने से पूर्व मैरिज लॉन परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश वन विभाग, गणेशगंज डिपो के डिप्टी रेंजर ऋषि पंद्रे सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में सांसद श्री साहू ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति का संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात सांसद विवेक बंटी साहू एवं श्रद्धालुओं का जत्था मां शारदा देवी मंदिर, मैहर की ओर रवाना हुआ।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.