ग्राम मददेड माता मंदिरके पास एन एच 63 पर एक स्कार्पिओ और एक बाइक की 11:00बजे जबर्दस्त टक्कर ।दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल। बाइक का नेम प्लेट तेलांगना का है।
मददेड/बीजापुर :- आज दिनांक 13 जुलाई दिन सोमवार को माता मंदिर चौक एन एच 63 पर एक स्कार्पिओ वाले ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दिया।
बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर स्कार्पिओ के ड्राइवर और उसके साथी को हिरासत में ले लिया दोनों नशे की हालत मे थे। घायल व्यक्तियों में एक की हालत नाजुक है
उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है और दूसरा घायल अवस्था में बेहोश है उनका मोबाइल टूट फूट होने के कारण उसका नाम पता जानने के उनके मोबाइल से सिम निकाल उनके घरवालों को सूचित किया है। पुलिस से पता करने पर कि आरोपी के आधार पर एफ आई आर दर्ज की जायेगी। स्कार्पिओ और बाइक दोनों को थाने मे जब्त कर लिया है और साथ ही उन दोनों स्कार्पिओ वाहन चालक को भी पकड़ लिया है। स्कार्पिओ वाहन चालक का नाम राजेश दुब्बा और एक साथी सोनू यादव को अस्पताल में पुलिस ने पकड़े हुए थी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.