Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 8, 2026

बसना वार्ड 8 में विकास का नया अध्याय: 9.61 लाख की सड़क का भूमि पूजन, मुजम्मिल कादरी के अथक प्रयासों से बसना वार्ड नंबर आठ को मिली नई सड़क

 बसना वार्ड 8 में विकास का नया अध्याय: 9.61 लाख की सड़क का भूमि पूजन,




 मुजम्मिल कादरी के अथक प्रयासों से बसना वार्ड नंबर आठ को मिली नई सड़क


बसना। विकास की राह पर अब बसना का वार्ड नंबर 8 तेजी से आगे बढ़ चला है। वर्षों से सड़क, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे वार्डवासियों की अब सुनवाई हुई है। 




नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 8 में 9 लाख 61 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन धूमधाम से किया गया। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया, जिससे पूरे वार्ड में खुशी की लहर है।



इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. श्रीमती खुशबू अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि सरिंदर सिंह मन्नू, वार्ड 6 के पार्षद निर्मल दास, वार्ड 13 के पार्षद राकेश डरसेना, विशेष सहयोगी समिति अध्यक्ष गुलाम जाफर और निजामुद्दीन कादरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और वार्डवासी मौजूद रहे। सभी ने इस विकास कार्य का स्वागत किया और इसे वार्ड के लिए मील का पत्थर बताया।


नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल का जनसेवा संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. श्रीमती खुशबू अग्रवाल ने कहा: "बसना का सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प है। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, पेयजल हो, सड़क हो या सफाई व्यवस्था - छोटी से छोटी समस्या को भी हम तुरंत संज्ञान में लेकर उसका निराकरण करेंगे। वार्ड 8 में आज जो विकास कार्य प्रारंभ हुए हैं, ये हमारी उसी सोच और जनता के प्रति समर्पण का परिणाम है।"


इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि सरिंदर सिंह मन्नू ने कहा: "वार्ड 8 में आज जो विकास दिख रहा है वो मुजम्मिल कादरी की मेहनत का नतीजा है। वार्ड की छोटी से छोटी समस्या को भी ये तुरंत संज्ञान में लेते हैं और समाधान कराते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि से ही वार्ड का असली विकास संभव है।"


वार्ड पार्षद मुजम्मिल कादरी की मेहनत और लगन का ही नतीजा

वार्ड पार्षद मुजम्मिल कादरी की मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज वार्ड 8 विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड की जनता की सुविधा ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ कुछ दिन पहले उन्होंने वार्ड में बोर खन करवाकर पेयजल संकट को हमेशा के लिए दूर किया था।


पानी की समस्या हल होते ही अब उन्होंने सड़क, नाली और सफाई पर फोकस किया है। सड़क निर्माण के साथ-साथ अवैध अतिक्रमण को हटाकर गली का चौड़ीकरण कराया गया है और अवैध निर्माणों को तोड़कर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया गया है। अब न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि किसी आपातकाल में एंबुलेंस और दमकल जैसी गाड़ियां भी बिना रुकावट पहुंच सकेंगी। साथ ही नालियों की सफाई और पक्कीकरण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है ताकि बरसात में जलभराव और बीमारियों से वार्ड को मुक्त रखा जा सके।


24 घंटे जनता के बीच, हर समस्या का तुरंत समाधान

वार्डवासी मुजम्मिल कादरी की सबसे बड़ी खासियत बताते हैं "वो 24 घंटे हमारे बीच रहते हैं"। दिन हो या रात, छोटी हो या बड़ी समस्या, पार्षद महोदय तुरंत मौके पर पहुंचकर समाधान करते हैं।


स्वच्छ और आदर्श वार्ड बनाना है संकल्प

मुजम्मिल कादरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को जमीनी स्तर पर उतारना उनका संकल्प है। इसके तहत वार्ड 8 में जल्द ही घर-घर से गीला और सूखा कचरा उठाने के लिए नियमित कचरा गाड़ी चलाई जाएगी।


मुजम्मिल कादरी ने कहा: "हमारा लक्ष्य स्पष्ट है - वार्ड नंबर 8 को नगर पंचायत का सबसे स्वच्छ, सबसे सुंदर और अतिक्रमण मुक्त आदर्श वार्ड बनाना। यहां सड़क, पानी, सफाई और प्रकाश की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।"


भूमि पूजन के बाद वार्डवासियों ने खुलकर पार्षद का धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि मुजम्मिल कादरी जैसे जनप्रतिनिधि मिलना सौभाग्य की बात है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad