हरियाणा के दो तस्कर 8.656 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलाईगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो युवकों को 8.656 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1.75 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश तथा एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में 23 जुलाई को थाना सलिहा के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बसना रोड की ओर से आ रही टीवीएस राइडर (क्रमांक HR-50M-2830) को रोककर जांच की गई।
तलाशी के दौरान चालक ओमप्रकाश सिंह (29 वर्ष), निवासी ग्राम बनचरी, जिला पलवल (हरियाणा) के कंधे पर रखे बैग से 5.175 किलोग्राम गांजा तथा पीछे बैठे जीतन (23 वर्ष), निवासी हसनपुर, जिला पलवल (हरियाणा) के पास से 3.479 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के कब्जे से कुल 8.656 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुरेन्द्र मल्होत्रा, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश रजक सहित थाना सलिहा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.