Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 4, 2026

हथबंद स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत 90 छात्राओं को मिली सायकल

 हथबंद स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत 90 छात्राओं को मिली सायकल




 बलौदाबाजार। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद में राज्य शासन की सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की नवप्रवेशी 90 छात्राओं को निःशुल्क सायकलों का वितरण किया गया। 




कार्यक्रम का उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि ऋषिकांत (बबलू) पटेल ने छात्राओं का गुलाल लगाकर स्वागत किया तथा सायकल प्राप्त करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल योजना दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए शासन की एक सराहनीय पहल है। इससे छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के स्तर में भी सकारात्मक सुधार होगा। उन्होंने सभी छात्राओं से प्रतिदिन समय पर विद्यालय पहुंचकर मन लगाकर अध्ययन करने का आग्रह किया।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी, सहकारी समिति हथबंद के अध्यक्ष धनेश निषाद, संस्था के प्राचार्य सी.के. नायक, शाला प्रबंधन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष जीतू यादव, व्याख्याता डी.बी. तिवारी, विजय निर्मलकर, निकहत परवीन, ज्योति यादव, रूपेश पसीने, विपेश साहू, खुशबू यादव, अमी सोनी, सुमनलता वर्मा, रूपेंद्र पसीने सहित पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



CNI NEWE सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad