Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 17, 2026

सिमगा शंकर नगर प्राथमिक विद्यालय में 99,800 रुपये की लागत से खेल सामग्री का लोकार्पण, बच्चों को मिलेगी खेल सुविधाएं

 सिमगा शंकर नगर प्राथमिक विद्यालय में 99,800 रुपये की लागत से खेल सामग्री का लोकार्पण, बच्चों को मिलेगी खेल सुविधाएं



 सिमगा:- शासन की पहल पर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों में खेलकूद की सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शंकर नगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में 99,800 रुपये की लागत से व्यायाम एवं खेल सामग्री स्थापित की गई है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में इन खेल सामग्रियों का लोकार्पण किया गया।


लोकार्पण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रियंका अनूप तिवारी, एल्डरमैन परस पाटकर एवं राजेश सिंह राजेन्द्र वर्मा शिक्षा अधिकारी डी एस ठाकुर शाला के प्रधान पाठक संतोष शर्मा शिक्षक प्रतीश तम्बोली पुष्पा पैकरा रश्मि यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर झूला एवं फिसल पट्टी सहित अन्य खेल उपकरणों का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर बच्चों के साथ संवाद भी किया।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यालय में आधुनिक खेल सामग्री उपलब्ध होने से बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और व्यायाम का बेहतर वातावरण मिलेगा। इससे विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उनका आत्मविश्वास और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।


विद्यालय परिवार ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल सामग्री लगने से छोटे बच्चों को सुरक्षित वातावरण में खेलने का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिसर में झूला, फिसल पट्टी एवं अन्य खेल उपकरण लगने से बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। 


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad