Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 17, 2026

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने बालोद पुलिस को तकनीकी रूप से किया सशक्त, विवेचकों को 83 हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित



दिनांक : 17 जुलाई 2026


नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने बालोद पुलिस को तकनीकी रूप से किया सशक्त, विवेचकों को 83 हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित



 ई-साक्ष्य (e-Sakshya) ऐप के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य संकलन को मिलेगा नया आयाम।

 वैज्ञानिक, समयबद्ध एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश।

 महिला एवं बाल सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, सुदृढ़ बीट व्यवस्था एवं यातायात सुधार पुलिस अधीक्षक की प्राथमिकताओं में शामिल।

अपराध अनुसंधान को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उसे अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं न्यायालयीन मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में बालोद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नया रायपुर के निर्देशानुसार नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने जिले के विवेचकों को 83 हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए।


स्मार्ट मोबाइल वितरण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चव्हाण ने कहा कि "समयबद्ध, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक विवेचना ही न्याय की मजबूत नींव है। जनता को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाना बालोद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक विवेचक नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करें तथा तकनीक का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।"


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्य अपराध अनुसंधान का महत्वपूर्ण आधार बन चुके हैं। ऐसे में जिले के सभी विवेचक e-Sakshya ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए घटनास्थल का डिजिटल दस्तावेजीकरण, फोटो, वीडियो, लोकेशन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का सुरक्षित एवं विधिसम्मत संकलन करें, ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया में साक्ष्यों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ हो सके।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वितरित हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन विवेचकों के लिए केवल एक संचार माध्यम नहीं, बल्कि आधुनिक अनुसंधान का प्रभावी उपकरण सिद्ध होंगे। इनके माध्यम से घटनास्थल का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, ई-साक्ष्य अपलोड करने, वरिष्ठ अधिकारियों से त्वरित समन्वय स्थापित करने तथा अनुसंधान संबंधी कार्यों के समयबद्ध निष्पादन में उल्लेखनीय सुविधा मिलेगी। इससे अपराध विवेचना की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा न्यायिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगी।


उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला एवं बाल अपराधों पर संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई, सुदृढ़ बीट व्यवस्था के माध्यम से जनसंपर्क को मजबूत करना तथा यातायात व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद श्री बोनीफास एक्का, एसडीओपी गुरुर श्रीमती माया शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती श्रुति सिंह, रक्षित निरीक्षक सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।


— बालोद पुलिस

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad