बेमेतरा: अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, गांव के ही आरोपी ने की महिला की हत्या, शव के टुकड़े कर नदी में फेंका
ड्रोन, नाव और सर्च लाइट की मदद से 10 दिन में पकड़ा गया आरोपी, 2017 में भी किया था एक और हत्या
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा बेमेतरा - थाना चंदनू क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का पुलिस ने 10 दिन के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। इस जघन्य मामले में मृतिका के गांव का ही आरोपी निकला।
पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर साड़ी-कंबल में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया था।
क्या था पूरा मामला
प्रार्थी गोवर्धन बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी सोनपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां दुकलहिन बाई उम्र 50 वर्ष 07.07.2026 को शाम 4:30 बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर थाना चंदनू में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
09.07.2026 को गोवर्धन अपनी मां की तलाश में ग्राम तुमा स्थित अमरैया नाला, शिवनाथ नदी किनारे पहुंचा तो वहां उसे दो गठरियां मिलीं। एक गुलाबी छिंटदार साड़ी में बंधी गठरी में मां का सिर और धड़ था। दूसरी गठरी में काले-लाल कंबल, पॉलिथीन और बेडशीट में लिपटे दोनों हाथ और दोनों पैर मिले। शव क्षत-विक्षत हालत में था। रिपोर्ट पर थाना चंदनू में अपराध क्रमांक में धारा 103(1), 238 BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इस तरह सुलझी गुत्थी
घटना की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के सतत मॉनिटरिंग में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में टीम गठित की गई। अति. पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन और एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वारका प्रसाद दशहरे की टीम को लगाया गया।
आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस ने ड्रोन, नाव और सर्च लाइट का उपयोग किया। डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। तकनीकी साक्ष्य और लगातार पूछताछ से पुलिस का दबाव बना।
आरोपी ने कबूला जुर्म
विवेचना के दौरान संदेही राम प्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली पिता शोभा राम सोनवानी उम्र 42 वर्ष निवासी सोनपुरी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका के पति से पुरानी रंजिश थी। 06.07.2026 की रात करीब 10 बजे वह मृतिका के घर में घुसा और गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने पर लकड़ी के फावड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। शव के साथ गलत काम करने के बाद पहचान छिपाने के लिए आरी से हाथ-पैर काटकर दो गठरियों में बांध दिया। अगले दिन रात में दोनों गठरियों को शिवनाथ नदी में फेंक दिया। घर से 2500 रुपये भी चोरी किए थे, जिसमें से 2000 रुपये खर्च कर चुका था और 500 रुपये बरामद किए गए।
प्रकरण में धारा 305(क), 331(8) BNS जोड़ी गई। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आरी, फावड़ा जब्त किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी वर्ष 2017 में भी गांव की एक महिला की हत्या में सजायाफ्ता रह चुका है।
गिरफ्तारी
आरोपी राम प्रसाद सोनवानी को आज 17.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी भुषण एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, दुलेश्वर चंद्रवंशी, TI द्वारका प्रसाद दशहरे, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नूरेश वर्मा, जय किशन साहू, मुकेश माहिरे, रेखन साहू, सुनील साहू, भूषण राजपूत, निरंजन वैष्णव, संजय साहू, रूपेंद्र वर्मा सहित थाना चंदनू, नांदघाट व सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पूरी टीम की सराहना की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.