प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन -संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। हरियाणा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई 2026 को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
यह भारतीय रेलवे के इतिहास में पर्यावरण-अनुकूल और हरित परिवहन (Green Mobility) की दिशा में एक क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कदम है।
यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर चलाई जा रही है।
यह सफर करीब 2 घंटे में पूरा होगा और ट्रेन रास्ते में गोहाना समेत 12 मध्यवर्ती स्टेशनों (कुल 14 स्टेशन) पर रुकेगी।
यह सेवा सप्ताह में 6 दिन चलेगी, जबकि रविवार को इसके रखरखाव (मेंटेनेंस) का कार्य होगा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.