सहकारी समिति चिमरकेल द्वारा शिक्षकों, किसानों एवं छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान
चिमरकेल के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल में हुआ क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
----------------------
बसना :-- भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिमरकेल में 29 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले सहकारी सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षकों, किसानों एवं छात्र छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ग्राम चिमरकेल में आयोजित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एन के चौरसिया प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा गढ़फुलझर, अध्यक्षता भोजराज साव प्राधिकृत अधिकारी चिमरकेल, विशिष्ट अतिथि प्रसन्न कुमार जायसवाल सरपंच ग्राम पंचायत चिमरकेल, एस एल भोई प्राचार्य हाई स्कूल चिमरकेल,बसन्त कुमार भोई प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गोरेलाल सिदार पूर्व सरपंच चिमरकेल,सामिल प्रधान प्रबंधक सहकारी समिति चिमरकेल, हेतकुमार पसायत वरिष्ठ नागरिक एवं श्रीमती श्रेया ढीढी कृषि विस्तार अधिकारी के उपस्थिति में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को सहकारी समिति चिमरकेल के प्राधिकृत अधिकारी भोजराज साव के द्वारा पुष्प,शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीण कृषि साख सहकारी समिति चिमरकेल के द्वारा विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें शाखा गढ़फुलझर के शाखा प्रबंधक की विशेष उपस्थिति में एवं समिति कर्मचारियों के सहयोग तथा विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में निबंध, चित्रकला, रंगोली, मटकी फोड़, दौड़ आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कृषि साख सहकारी समिति चिमरकेल के प्रबंधक सामिल प्रधान ने बताया कि हाई स्कूल विभाग से चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी जास्मीन बारीक प्रथम, प्रयास साव द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी ज्योति जगत प्रथम, आराध्या मानिकपुरी एवं हेनू निषाद द्वितीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में कुमारी हेमा निषाद प्रथम एवं शैलेंद्र द्वितीय, दौड़ (बालक) में चक्रधर प्रथम एवं दीपक द्वितीय, दौड़ (बालिका) में कुमारी आराध्या मानिकपुरी प्रथम एवं ज्योती जगत द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में कु. रीमा निषाद प्रथम स्थान हासिल किया।
पूर्व माध्यमिक विभाग से रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी कविता साहू प्रथम एवं कुमकुम जगत द्वितीय , निबंध प्रतियोगिता में कुमारी गीता साहू प्रथम एवं रश्मि सिदार द्वितीय , दौड़ (बालक) विकास प्रथम एवं गगन द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक विभाग से दौड़ बालक वर्ग में प्रकाश प्रथम एवं भूपेश द्वितीय, दौड बालिका में पूर्वी प्रथम एवं ऐश्वर्य द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समिति प्रबंधक सामिल प्रधान ने बताया कि छात्र छात्राओं, समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्रामीण किसानों का सहकारी समिति चिमरकेल द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.