ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर बनी सहमति
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
छ.ग.प्रदेश- समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् बिलासपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सरकंडा स्थित बंगालीपारा में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, समाज हित एवं सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन का निर्णय लिया।
बैठक की जानकारी प्रदान करते हुए समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् बिलासपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने बताया कि विशेष रूप से पवित्र श्रावण माह के अवसर पर भगवान शिव की आराधना हेतु सार्वजनिक रुद्राभिषेक पूजन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही समाज की महिलाओं एवं परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सावन महोत्सव आयोजित करने पर भी सहमति बनी। कार्यक्रमों को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंपी जाएंगी।
जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी तीज मिलन समारोह के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने सुझाव दिया कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सनातन परंपराओं से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् छत्तीसगढ़ की प्रदेश सचिव श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार हो तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का कार्य निरंतर आगे बढ़े।
बैठक में श्रीमती माया दुबे, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती विभा पांडेय, श्रीमती नेहा दुबे, श्रीमती शशि द्विवेदी, श्रीमती चंद्रकांता गौराहा, श्रीमती श्वेता शर्मा प्रियंका दुबे, श्रीमती प्रीति पांडेय, श्रीमती नंदिनी तिवारी, श्रीमती पुष्पा दुबे, श्रीमती कुकुम दुबे, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती अचला तिवारी, श्रीमती अलका तिवारी, श्रीमती विजयलक्ष्मी पाठक, श्रीमती कविता चौबे सहित बिलासपुर जिला की अधिकांश संगठन सहयोगी बहनें उपस्थित थीं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.