Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 7, 2026

स्कूल शिक्षा विभाग में सामूहिक पुस्तक वाचन का आयोजन

 स्कूल शिक्षा विभाग में सामूहिक पुस्तक वाचन का आयोजन



विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू  सामूहिक पुस्तक वाचन कार्यक्रम में हुए शामिल


भटगांव।

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर.डहरिया के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकास खंड बिलाईगढ़ के सभी विद्यालयों में सामूहिक पुस्तक वाचन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने एक साथ  सामूहिक पुस्तक वाचन किया तथा साथ ही साथ पुस्तक वाचन के माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य के अध्ययन की महत्ता से अवगत कराया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू ने आज शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती धौराभाठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला मौहाडीह में आयोजित सामूहिक पुस्तक वाचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वयं छात्रों के साथ मिलकर सामूहिक पुस्तक वाचन किया। 




बीई ओ सत्यनारायण साहू ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत हैं, और नियमित अध्ययन और पाठन से छात्र-छात्राएं समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देना एवं साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना है। उन्होंने बताया कि आज पूरे बिलाईगढ़ विकासखंड में माननीय कलेक्टर महोदया मेम जी  एवं जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ सर के निर्देश में पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में पुस्तक वाचन कर विभिन्न विषयों का ज्ञान प्राप्त किया।

इस अवसर  विद्यालय के प्राचार्य गण, शिक्षक/शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ वाचन में भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad