एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय उकवा में आउटसोर्स पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, उकवा द्वारा आउटसोर्स व्यवस्था के तहत काउंसलर, कैटरिंग असिस्टेंट एवं कुक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेजों के साथ 15 जुलाई 2026 तक विद्यालय की ईमेल आईडी emrsukwaguest@gmail.com पर आवेदन भेज सकते हैं।
प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय उकवा ने बताया कि काउंसलर पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से साइकोलॉजी अथवा क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर्स डिग्री के साथ गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा अनिवार्य है। कैटरिंग असिस्टेंट पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग में तीन वर्षीय डिग्री अथवा समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं कुक पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना तथा किसी संस्था में संबंधित कुकिंग कार्य का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इंटरव्यू की तिथि एवं समय सहित अन्य विस्तृत जानकारी विद्यालय की वेबसाइट www.emrsukwabalaghat.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.