विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
जिला शिक्षा केन्द्र बालाघाट ने विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए पात्र शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रक्रिया राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की शालाओं में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शाला शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री जी पी बर्मन ने बताया कि प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 52 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन विषयवार वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई से 11 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक शिक्षक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संबंधित संकुल प्राचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा केन्द्र, बालाघाट में जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण अथवा लंबे समय तक अनुपस्थिति की शिकायत नहीं होनी चाहिए तथा वे शारीरिक रूप से कार्य करने में सक्षम हों।
जिला शिक्षा केन्द्र ने आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप भी जारी किया है, जिसमें आवेदक को पदनाम, सेवा विवरण, वरिष्ठता, विषय समूह एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता अनुसार रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.