कबीरधाम पुलिस की होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट में सरप्राइज चेकिंग, शराब पिलाने वाले संचालकों पर की गई कार्रवाई
चेकिंग के दौरान मौके पर स्कूटी से प्लेन देशी शराब भी जब्त
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंटों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसडीओपी कवर्धा श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना, एएनटीएफ (ANTF) एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा कवर्धा शहर के विभिन्न क्षेत्र के होटल, ढाबा में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान में कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप, एएनटीएफ प्रभारी श्री महेश प्रधान तथा साइबर सेल प्रभारी श्री उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर नवीन बाजार, नया बस स्टैंड, राजनांदगांव बायपास सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंटों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान कई होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा ग्राहकों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने संबंधित संचालकों को मौके से हिरासत में लेकर थाना लाया तथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.