Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 15, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं आवास, राजस्व, राशन कार्ड, पेंशन जैसे छोटे मामलों को शीघ्र निराकरण के निर्देश

 जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं



आवास, राजस्व, राशन कार्ड, पेंशन जैसे छोटे मामलों को शीघ्र निराकरण के निर्देश


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 जुलाई 2026/जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, मांग एवं शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष अपनी व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण की अपेक्षा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।


जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, नामांतरण एवं बंटवारा, स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याएं, जाति प्रमाण पत्र जारी करने, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराने, समाज कल्याण विभाग से जुड़े प्रकरण, राशन कार्ड बनवाने एवं संशोधन कराने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन शामिल रहे। इसके अलावा राजस्व, पेयजल, विद्युत, नगरीय निकाय तथा अन्य विभागों से जुड़े मामलों को लेकर भी नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जनदर्शन में पहुंचे प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, वहीं छोटे मामलों को शीघ्र निराकरण करें।


कलेक्टर ने उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवेदकों को समय पर कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रशासन को सौंपे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad