Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 20, 2026

विकास अग्रवाल बने अध्यक्ष, रमेश श्रीवास्तव सचिव, पत्रकारों के हित में काम करने का संकल्प छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा ब्लॉक का विस्तार जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा - निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठन की मजबूती हमारी प्राथमिकता, गांव-गांव तक पहुंचेगा यूनियन

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864



विकास अग्रवाल बने अध्यक्ष, रमेश श्रीवास्तव सचिव, पत्रकारों के हित में काम करने का संकल्प



छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा ब्लॉक का विस्तार


जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा - निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठन की मजबूती हमारी प्राथमिकता, गांव-गांव तक पहुंचेगा यूनियन


पिथौरा/ पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से छ.ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की पिथौरा ब्लॉक इकाई का विस्तार अमित गौतम प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में रविवार को नगर के स्थानी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भवन में सर्वसम्मति से किया गया।



बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने की। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद दैनिक भास्कर के वरिष्ठ संवाददाता विकास अग्रवाल को पिथौरा ब्लॉक का अध्यक्ष तथा रमेश श्रीवास्तव को ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने तालियों से स्वागत किया।


पत्रकार एकता ही हमारी ताकत: जिलाध्यक्ष


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा कि _जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा का मंच है।_ 


उन्होंने कहा, _"आज के समय में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं। यूनियन का उद्देश्य इन चुनौतियों का मिलकर सामना करना और प्रत्येक पत्रकार को सुरक्षा प्रदान करना है। नवगठित पिथौरा ब्लॉक टीम गांव-गांव तक जाकर नए पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ेगी और उनकी समस्याओं को जिला एवं प्रदेश स्तर तक पहुंचाएगी।"_ 


उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्पक्ष पत्रकारिता, आपसी समन्वय और संगठनात्मक अनुशासन के साथ काम करने का आह्वान किया।


नए अध्यक्ष और सचिव ने रखी प्राथमिकताएं


नियुक्ति के बाद ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि _पिथौरा ब्लॉक में कार्यरत सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।_ उन्होंने कहा, _"हम पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासन-प्रशासन से समन्वय और पत्रकार कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करेंगे।"_


ब्लॉक सचिव रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि _संगठन को ब्लॉक के अंतिम छोर तक ले जाना है। सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पत्रकारों को यूनियन से जोड़ा जाएगा। पत्रकारों पर होने वाले हमलों और दबाव के खिलाफ यूनियन मजबूती से खड़ी होगी।_


सम्मान और स्वागत

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव का जिला उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, जिला सचिव गौरव चंद्राकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष कीर्ति पांडे सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।


जिला उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि _विकास अग्रवाल और रमेश श्रीवास्तव का अनुभव संगठन को नई दिशा देगा।_  

जिला सचिव गौरव चंद्राकर ने कहा कि _पिथौरा ब्लॉक अब प्रदेश में एक उदाहरण बनेगा।_


बड़ी संख्या में रहे उपस्थित


बैठक में गोविंद शर्मा, संदीप अग्रवाल, कीर्ति पांडे, लोकनाथ खूंटे संतोष गुप्ता, पूनम मानिकपुरी, कमलेश डडसेना, राजकुमार अग्रवाल, खगेश साहू, बद्री प्रसाद, हेमंत कौशिक एवं आत्माराम पटेल सहित ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे।


अंत में जिला सचिव गौरव चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया और कहा कि नई टीम के गठन से पिथौरा में पत्रकारिता और मजबूत होगी। कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad