ब्रेकिंग धुरली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल
दंतेवाड़ा
धुरली मे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने धुरली में 33 करोड़ 60 लाख एवं हीरोली में लगभग साढ़े 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
सीएसआर मद से सड़क, सोलर हाईमास्ट, सोलर ड्यूल पंप एवं स्ट्रीट लाइट सहित अनेक विकास कार्यों की मिली सौगात
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत धुरली मे 18 जुलाई 2026। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज एनएमडीसी लिमिटेड, उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद के तहत ग्राम धुरली में 33 करोड़ 60 लाख रूपये के के लागत का सड़क, सोलर हाईमास्ट, सोलर ड्यूल पंप एवं स्ट्रीट लाइट का भूमि पूजन। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुजाम, जिला पंचायत सदस्य तिलेश्वरी नागेष, जनप्रतिनिधिगण सुनिता भास्कर, सुकालू मुड़ामी, संतोष गुप्ता, रामू नेताम,रमेश गावड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। अपने संबोधन में बस्तर सांसद ने कहा कि खनन क्षेत्रों में सीएसआर मद के तहत खनन कंपनियों को अपने लाभांश की राशि अपने सामाजिक उत्तर दायित्वों के तहत देने का प्रावधान है। परन्तु खेद है कि पूर्ववर्ती शासन वर्षों से इस राशि का सही उपयोग नहीं किया जिससे यह क्षेत्र वास्तविक विकास से वंचित रहे। परन्तु अटल बिहारी वाजपेई की दूरदर्शिता से छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पश्चात बस्तर जिले का सर्वागीण विकास का सूर्योदय हुआ। और आज यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में जल जंगल जमीन का संरक्षण और टिकाऊ विकास की अवधारणा की अनुरूप धरातलीय क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही साथ डीएमएफ और सीएसआर मद की राशियों का पारदर्शितापूवर्क सही और वास्तविक उपयोग संभव हो सका है। उन्होंने राज्य और केंद्र की विकास कार्य योजना की प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही हैं। फिर चाहे वह कश्मीर में धारा 370 का हटाया जाना हो अथवा बस्तर जैसे क्षेत्रों में नक्सली उन्मूलन को अंजाम देना हो सरकार अपनी प्रतिबद्धता से पीछे कभी नहीं हटेगी। शासन का संकल्प 2031 तक बस्तर को भारत का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बस्तर में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। सड़क मार्ग को विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सर्व सुविधायुक्त सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोले जा रहे है। इस क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा भी क्षेत्र में विकास की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा गया स्थानीय ग्रामीणों ने जो प्रमुख मांगे रखी थी उसका भूमिपूजन संपन्न हुआ है। भविष्य में भी क्षेत्र की जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्यो को पूरा करने के लिए सदैव प्राथमिकता दी जाएगी।
इस क्रम में एनएमडीसी महाप्रबंधक कोड़ली श्रीधर ने भी एनएमडीसी द्वारा विगत वर्षो में एनएमडीसी के सहयोग से किए गए विकास उपलब्धियों की प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएमडीसी द्वारा भविष्य में भी जनप्रतिनिधियों और जनता के इच्छाओं के अनुरूप कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनएमडीसी द्वारा आने वाले समय में खेल प्रोत्साहन के तहत स्थानीय युवाओं के लिए कबड्डी जैसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाएगें।
सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विकास से वंचित रहे इन ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होना अत्यंत सुखद और ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि कई पीढि़यां मूलभूत सुविधाओं की प्रतीक्षा करती रहीं, लेकिन अब इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा एनएमडीसी प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से सीएसआर तथा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महतारी वंदन योजना सहित क्षेत्र में शांति एवं विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम ने भी संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बस्तर सांसद एवं एनएमडीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, एनएमडीसी के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.