गांजा बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशने के आरोपी को थाना गुढ़ियारी पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमति दीपमाला कश्यप के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबिर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किये जा रहे है। इसी तारतम्य में आज थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे काली मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दौलत सहारे निवासी गुढ़ियारी का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसके पास बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 345 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 5,17,250 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना में अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
दौलत सहारे पिता स्व संजय सहारे उम्र 32 वर्ष निवासी - तुलसी नगर , थाना - गुढ़ियारी , जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.