सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा: आकाश अग्रवाल लगातार पांचवीं बार बने बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष
कोषाध्यक्ष बने गोविंद शर्मा
पिथौरा के समाजसेवी एवं अधिवक्ता आकाश अग्रवाल को बोल बम कांवरिया संघ का अध्यक्ष लगातार पांचवीं बार चुना गया है।
संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों की सर्वसम्मति से हुए चुनाव में आकाश अग्रवाल के नाम पर एक बार फिर मोहर लगी। वे पेशे से अधिवक्ता हैं और पिछले कई वर्षों से कांवड़ यात्रा के आयोजन और कांवरियों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
भव्य आयोजन और सेवा के लिए जाने जाते हैं
आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में हर वर्ष बोल बम कांवरिया संघ द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। उनके कार्यकाल में यात्रा का प्रबंधन, शिविरों की व्यवस्था, जल सेवा, चिकित्सा और भोजन की व्यवस्था भव्य स्तर पर होती है। लगातार कांवरियों की सेवा करने के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी है।
पांचवीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, अधिवक्ता संघ, व्यापारियों और आमजनों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इस बार भी यात्रा और भी बेहतर तरीके से संपन्न होगी।
बधाई देने वालों में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.