नगर सेना की बचाव टीम ने किया सैकड़ों लोगों का सफल रेस्क्यू
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - विगत कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन चुके थे। स्थिति को देखते हुये डीडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। जिले के निचले इलाके अकलतरा क्षेत्र के आरसमेटा , कोटमीसोनार और मुलमुला क्षेत्र में कुटीघाट , कोनारगढ़ तथा जांजगीर बिलासपुर एन एच 49 टोल नाका शिवरीनारायण क्षेत्र रिंगनी नाला , बिलारी ,
कचंदा कंजी नाला जलमग्न होने से राहत एवं बचाव कार्य हेतु नगर सेना के बचाव टीम मय उपकरण के साथ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। नगर सेना बचाव टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से सौ लोगों से अधिक का सफल रेस्क्यू किया गया है। इसके साथ ही जिला सेनानी सुश्री योग्यता साहू द्वारा टीम के साथ रिंगनी बिलारी , कोटमीसोनार , आरासमेटा सिल्ली बाधा आदि स्थलों का निरीक्षण किये जाने के साथ बचाव टीम के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट सुश्री साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया कि प्रशासन के निर्देश पर डीडीआरएफ टीम के जवान प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। टीमों ने अब तक शहर के निचले इलाकों , कच्चे मकानों और नदी किनारे बसे क्षेत्रों से अधिकांश लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। तेज बारिश और तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई थीं। डीडीआरएफ के गोताखोरों और नगर सेना के जवानों ने रस्सियों और नावों की मदद से फंसे हुये लोगों को बाहर निकाला। वृद्ध , महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता से रेस्क्यू किया गया। जिला सेनानी सुश्री योग्यता साहू ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास ना जायें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। कमाण्डेंट ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुये टीमों को हाईअलर्ट पर रखा गया है , राहत-बचाव का कार्य बारिश रुकने तक लगातार जारी रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में तैनात बचाव टीम में हवलदार विश्वंभर राठौर , नायक शिवकुमार साहू , सैनिक बृजेश पटेल , अशोक कुमार सिदार , कृष्ण कुमार साहू , राधेश्याम , अनिल दिनकर , मुकेश रात्रे , लोकेश राठौर , प्रेमचंद रत्नाकर , धन्नू यादव , दिलीप राठौर , संजय पटेल , महावीर चौबे , अतुल पांडेय , दिलदार सिंह , रविशंकर चंदेल , कृष्ण कुमार बचाव टीम में संलग्न हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.