किसानों और गांव की खुशहाली के लिए गंगा मैया की पूजा अर्चना
बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मददेड में पोसम्मा तेलुगू से (गम्पा जात्रा) यानी किसानों व गांव की खुशहाली के लिए गंगा मैया की पूजा की जाती है गांव की माता पोसम्मा से ग्राम वासियों एवं किसान की खुशहाली के लिए यह पूजा हर वर्ष की भाँति पुजारी के द्वारा कराया जाता है।
गांव के सभी मंदिर एवं पूजा स्थल पर पूजा करते हुए पोसम्मा मंदिर में पूजा कर पूजा का समापन किया गया। किसानों की खुशहाली एवं वर्षा ऋतु के आगमन के लिए गम्पा जात्रा के रूप में यह त्यौहार मनाया जाता रहा है सभी देव आकर माता पोसम्मा की मान्यता करते है। इस पूजा के द्वारा गांव वासी गांव की खुशहाली की कामना करते है और पोसम्मा माता से प्रार्थना करते है अच्छा बारिश होने के साथ साथ अच्छी फसल की कामना करते है। ताकि गांव में हमेशा खुशहाली रहे हर इंसान खुशहाल जिंदगी जी सके। इस पूजा को गांव के सरपंच, उप सरपंच एवं गांव के मुखिया बडे़ बुजुर्ग माताएं गांव के देव सभी ने मिलकर बड़े आनन्द व उत्साह से यह त्यौहार को मनाया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.