Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 20, 2026

'प्रत्येक रविवार–थाना परिवार' पहल: जिलेभर में हार्टफुलनेस सत्र के साथ थानों की व्यवस्थाओं का हुआ मूल्यांकन, एसपी विदिशा ने थाना नटेरन का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की


दिनांक : 19 जुलाई 2026

जिला : विदिशा


'प्रत्येक रविवार–थाना परिवार' पहल: 



जिलेभर में हार्टफुलनेस सत्र के साथ थानों की व्यवस्थाओं का हुआ मूल्यांकन,


 एसपी विदिशा ने थाना नटेरन का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की


पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार,




 19 जुलाई 2026 को जिले के समस्त थाना/चौकी, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालयों में "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" थीम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।


हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से तनावमुक्त एवं स्वस्थ पुलिसिंग पर जोर:

कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ हुई। इसके उपरांत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से जुड़े, जहाँ सूक्ष्म व्यायाम, योग मुद्राओं, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही "ध्यान का अभ्यास" पुस्तक का वाचन भी किया गया। ध्यान सत्र के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। पुलिसकर्मियों को नियमित योग, प्राणायाम एवं ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।


थाना निरीक्षण एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा:

ध्यान सत्र के उपरांत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों (एसडीओपी) द्वारा भी थानों का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण, जनसुनवाई, महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण, कानून-व्यवस्था तथा अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने थाना करारिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योग एवं ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा अपराधों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। वहीं, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह ने थाना पथरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा अपराधों, लंबित प्रकरणों एवं थाना कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने थाना नटेरन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योग एवं ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मालखाना, हवालात एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण, प्रभावी विवेचना, जनसुनवाई, रिकॉर्ड संधारण, स्वच्छ थाना परिसर एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग पर विशेष बल:

"प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" की थीम के अंतर्गत 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही नियमित व्यायाम, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सदैव अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, संभावित आकस्मिक निरीक्षणों के लिए आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


"प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" की यह पहल पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यकुशलता, आपसी समन्वय तथा जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad