पुरेना में पुत्र के जन्म दिन पर पिता ने संपूर्ण न्योता भोज कराया
पुलिस के जवान ने न्योता भोज कराया
खैरागढ़। शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन की मार्ग दर्शन में पुत्र ध्रुव जंघेल के जन्म दिन पर पिता धर्मेंद्र जंघेल जो कि पुलिस के जवान हैं
विगत तीन वर्षों से अपने पुत्र के जन्म दिन पर शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में स्कूली बच्चों को सम्पूर्ण न्योता भोज करवाते हैं जिसमें दाल चांवल सब्जी जलेबी मिठाई फल केला आदि रखते हैं इस बार 23 जुलाई 2026 को मौसम को देखते हुए केला के स्थान पर सभी बच्चों को ध्रुव जंघेल अपने चाचा के साथ उपस्थित होकर प्रत्येक बच्चों को पेन वितरित किए रसोइया मान बाई ,
सुरजा बाई,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा,प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन सहित सभी बच्चों ने बधाई और शुभकामनाएं दिए और कहा आप स्वस्थ रहो ,मस्त रहो और दीर्घायु हो शाला परिवार की ओर से ध्रुव जंघेल को पहाड़ा और पेन प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन और सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने भेंट की ।शाला परिवार ने ध्रुव जंघेल धर्मेंद्र जंघेल सहित उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.