रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न
खरोरा
पंचायत सचिव संघ, जिला रायपुर द्वारा सचिव पदस्थापना दिवस के अवसर पर माता कौशल्या की पावन धरा नगर पंचायत चंदखुरी स्थित कश्यप मंगल भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1995 में पंचायत कर्मी के रूप में प्रारंभ हुई सेवा यात्रा ने 07 जुलाई 2007 को पंचायत सचिवों के लिए वेतनमान की व्यवस्था लागू होने के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की।
इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में प्रतिवर्ष 07 जुलाई को सचिव स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सचिव पदस्थापना दिवस आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमार विश्वरंजन , मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर रहे। विशिष्ट अतिथि कमल सिदार , उपसंचालक पंचायत, जिला रायपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीपक ठाकुर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अभनपुर, रवि कुमार , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा, अभिषेक बनर्जी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग तथा आशीष केसरवानी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसीवां की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों ने पंचायत सचिवों के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीण विकास, सुशासन एवं जनसेवा में सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने पंचायत सचिवों से पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला रायपुर के सभी विकासखंडों से बड़ी संख्या में पंचायत सचिव उपस्थित रहे। सभी सचिव साथियों ने संगठन की एकता, अनुशासन एवं आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में पंचायत सचिव संघ, जिला रायपुर के जिलाध्यक्ष श्री अमर धनकर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सचिव साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.