फावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोपी जेल दाखिल
पंचायत द्वारा मिला था अवैध कब्जा हटाने नोटिस
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - पंचायत द्वारा अवैध कब्जा हटाने के नोटिस जारी किये जाने पर आग बबूला होकर मेरा जमीन खाली कराओगे कहते हुये फावड़े से सिर पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी राजन पात्रे निवासी - किरीत , थाना - नवागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि विगत 14 जुलाई को वह सचिव के साथ किरनेश चाईस सेंटर तालाब ठेका हेतु निविदा सूचना निकलवाने गया था। वहां गांव का संतोष साहू मिला , जिसने गांव के गोठान के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। पंचायत द्वारा उसे हटाने के लिये तीनबार नोटिस जारी किया जा चुका है। इसी बात पर आरोपी आग-बबूला हो गया और प्रार्थी को गाली- गलौच करते हुये बोला कि तुम बहुत बड़े सरपंच पति बनते हो , मेरा जमीन खाली कराओगे। उससे पहले मैं तुमको जान से मारकर उसी जमीन में गाड़ दूंगा। यह कहते हुये आरोपी ने अपने पास रखे फावड़े से प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर प्रार्थी के साथियों ने उसे ईलाज के लिये राछाभांठा अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने पर उसने जुर्म करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
संतोष साहू उम्र 52 वर्ष निवासी - किरीत , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.