पिथौरा जनपद सीइओ को कर्मियों नें दी बिदाई
पिथौरा मे मेरा स्वर्णिम कार्यकाल - योगेश्वरी
पिथौरा, जनपद पंचायत पिथौरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती योगेश्वरी बर्मन का बिलाईगढ़ स्थानांतरण हो जाने से पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्यालयींन कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जनपद सभागार में आयोजित विदाई समारोह मैं जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृत लहरे उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल सरपंच संघ के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा वरिष्ठ जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृत लहरे कवलजीत सिंह छाबड़ा सरपंच संघ के उपाध्यक्ष शशि कला पटेल और पवन कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश्वरी बर्मन ने पिथौरा जनपद में अपने अल्प कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। उन्होंने कहा कि पिथौरा जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियो के बीच बेहतर तालमेल है जो जनपद क्षेत्र के विकास में सहायक है। उन्हें अपने कार्यकाल में सभी वर्गों का सकारात्मक सहयोग मिला जिसके चलते योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में अपेक्षातीत सफलता मिली। यद्यपि कार्यकाल छोटा रहा है तथा पि अनुभव के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण रहा है। पिथौरा की स्मृतियां आजीवन यादगार रहेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों सरपंचों तथा समस्त अधिकारी कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृत लहरे ने कहा कि सीईओ के रूप में श्रीमती बर्मन ने जनपद के विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जो मेहनत की और रणनीति तैयार कर उसे अमलीजामा पहनाया वह अनुकरणीय है। निसंदेह उनकी कर्मठता और सजगता से पिथौरा जनपद में प्रशासनिक कसावट आई थी। उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने श्रीमती बर्मन के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि कल जमा 7 महीने के अल्प कार्यकाल में उन्होंने लोकप्रियता की जो ऊंची उड़ान भरी है, यह उनके कुशाग्र व्यक्तित्व का परिचायक है। सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनका कोई सानी नहीं रहा। बल्कि वह एक सेतु के रूप में कार्य करती रही और सफलता के नए आयाम स्थापित करती रही। सरपंच संघ के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा ने भी श्रीमती बर्मन के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि सरपंचों को उनका सकारात्मक मार्गदर्शन और प्रशासकीय सहयोग निरंतर मिलता रहा। सम्मान समारोह को जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, कवलजीत सिंह छाबड़ा, सरपंच पवन साहू, एडिशनल सीईओ डी, एल, बरिहा सचिव संघ के संरक्षक पुनीत सिंन्हा, कृष्ण कुमार चौहान ने श्रीमती बर्मन के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्य कौशल की सराहना की। स्वागत भाषण डी, एल, बरिहा ने तथा आभार प्रदर्शन सुशील कुमार चौधरी ने किया।कार्यक्रम मे मुख्यतः दिनेश दीक्षित, गुलाब श्यामल, सुभाष प्रधान, लोकेश नवरंगे, यशवंत घृव राजकुमार दीवान, पुनीत सिन्हा, विनय गार्डया, कृष्ण कुमार चौहान, चित्रसेन बारीक़, लेखराम जगत, सूर्यदेव तिवारी, एवं सुखसागर जगत सहित जनपद पंचायत के सभी कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.