नरसिंगपुर मध्यप्रदेश:
आज तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत विकास की नई सौगात
आज माननीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल जी* एवं नर्मदापुरम–नरसिंहपुर के माननीय सांसद श्री चौधरी दर्शन सिंह जी ने तेंदूखेड़ा विधानसभा के सिहोरा मंडल एवं कौड़िया मंडल के विभिन्न ग्रामों में ₹2 करोड़ 62 लाख 26 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात समर्पित की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।
सड़क, सामुदायिक भवन, हाट-बाज़ार एवं अन्य विकास कार्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा आमजन के जीवन को अधिक सुगम और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
जनविश्वास जनसहयोग जनकल्याण
इन्हीं संकल्पों के साथ विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर ग्रामों के निर्माण की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
बडे लाल कौरव जी नरसिंगपुर मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर मध्यप्रदेश से बड़े लाल कौरव की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.