नहीं रहीं श्रीमती माला शर्मा
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
चाम्पा - रहस बेड़ा चौक ब्राह्मण पारा निवासी पुरुषोत्तम शर्मा (बबलू महाराज) की धर्मपत्नी श्रीमती मणिमाला शर्मा ( 49 वर्षीया) का आकस्मिक निधन आज 19 जुलाई रविवार को दोपहर तीन बजे हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल 20 जुलाई सोमवार को प्रातः नौ बजे उनके निवास स्थान ब्राह्मण पारा से पुराना कॉलेज , भैंसा बाजार स्थित मुक्तिधाम के लिये प्रस्थान करेगी। वे पद्मेश शर्मा , उत्तम शर्मा की भाई बहू तथा भृगुनंदन शर्मा की भाभी थीं। वे अपने पीछे पति सहित एक पुत्र प्रसाद शर्मा और एक पुत्री प्रसिद्धी शर्मा तथा भरा पूरा परिवार छोंड़ गई। इनका जन्म 07 जनवरी 1977 को बिरकोना (बिलासपुर) में हुआ था , वे सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिये सदैव तत्पर रहती थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका जाना समाज के लिये अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.