Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 26, 2026

पत्रकार भवन लटेरी में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं पत्रकार हितों पर हुआ व्यापक मंथन,

 पत्रकार भवन लटेरी में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं पत्रकार हितों पर हुआ व्यापक मंथन,



लटेरी विदिशा मध्यप्रदेश । भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की लटेरी इकाई की महत्वपूर्ण बैठक पत्रकार भवन, लटेरी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जिलेभर में अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा, सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 



बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा संगठन की नई ब्लॉक ईकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री हाकम सिंह रघुवंशी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि वे लगातार जिले की सभी तहसीलों में संगठन के विस्तार के लिए प्रयासरत हैं। प्रत्येक तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन की मजबूत इकाइयों का गठन किया जा रहा है, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके और आवश्यकता पड़ने पर संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहे।


श्री रघुवंशी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ सदैव पत्रकारों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी हर परिस्थिति में संगठन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन की सदस्यता लेकर इसे और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।


बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली एवं पत्रकार हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर कई पत्रकारों ने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। नवसदस्यों का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पत्रकारों की आवाज को और मजबूती मिलेगी।


इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री योगेश पंथी, श्री मनोहर सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष श्री शफीक खान, जिला सचिव श्री अलीम खान, ब्लॉक अध्यक्ष श्री जगदीश बाबू योगी सहित शुभम सोनी, दशरथ सिंह राजपूत, रामेश्वर मीना, मनीष शर्मा, लखन अहिरवार, सुरेंद्र सिंह बघेल, संजीव धाकड़ एवं खिलन प्रजापति सहित भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक का समापन संगठन को गांव, ब्लॉक और तहसील स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक पत्रकारों को महासंघ से जोड़ने तथा पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad