राजनांदगांव
अर्जुनी बागेश्वरधाम शिष्यमंडल समिति, राजनांदगांव के तत्वावधान में परम पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अर्जुनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में वृक्षारोपण, हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसादी वितरण से हुई। इसके पश्चात बछेराभांठा (डोंगरगढ़) में बच्चों के साथ हनुमान चालीसा पाठ, भजन संध्या आयोजित कर उन्हें उपहार स्वरूप कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। समिति के सदस्यों ने बछेराभांठा वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किए एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं डोंगरगढ़ स्थित मूंछ वाले हनुमान जी मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी राठी, कोमल साहू, सुनक लाल, हेतराम साहू, चूलन ठाकुर, छन्नू सोनकर, कमलेश सोनकर, लिलेश्वर साहू, दुर्गेश सिन्हा (अर्जुनी), मुकेश निषाद, मानसुक पटेल, नकुल सोनकर, राकेश गुप्ता, सोमनाथ पटेल, पियूष साहू, महेश्वर साहू, दौलत सोनकर, पिटीश साहू, अजय साहू, ओमप्रकाश साहू, चित्रागन साहू, दिनू साहू, देवराज साहू, यादव राम साहू, भीसम सोनकर, नीरज सोनकर, हिमांशु सोनकर, गोलू साहू, बिट्टू सोनकर, राजा साहू, विमल साहू, हेमराज नेताम, मनीष अटकरे, इमला बाई साहू, इस्मत यादव, गुलशन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समिति ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़े।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.