उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जंगल सफारी में वन महोत्सव और इको ट्रेल का शुभारंभ किया।
कवर्धा। कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते हुए
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जंगल सफारी में वन महोत्सव और इको ट्रेल का शुभारंभ किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ लगभग 6 किलोमीटर लंबी तेंदुआ दादर इको ट्रेल का भ्रमण कर जंगल की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और रोमांचक वन यात्रा का अनुभव लिया।
वन महोत्सव के तहत उप मुख्यमंत्री ने 51 काला आम के पौधों का रोपण तथा बैगा समुदाय के साथ जिले में 50 हजार सीड बॉल रोपण अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर एक लाख पौधों के वितरण अभियान की भी शुरुआत की। चौपाल कार्यक्रम में उन्होंने बैगा समुदाय के 100 हितग्राहियों को सोलर लालटेन और जैकेट वितरित किए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और जनकल्याण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं वन संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू होने के बाद अब पर्यटक जंगल के भीतर जाकर प्रकृति को करीब से महसूस कर सकेंगे। इसके साथ ही आज शुरू हुई लगभग 6 किलोमीटर इको ट्रेल पर्यटकों को घने जंगलों, प्राकृतिक नजारों और वन्य जैव विविधता के बीच एक अलग ही अनुभव देगी।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.