लालपुर में दो दिवसीय जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू
रायपुर छत्तीसगढ़। ग्राम लालपुर रायपुर में नवयुवक संगठन समिति एंव नगरवासियो द्वारा
आज शीतला शांति जुड़वास दो दिवसीय जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है।
सबसे पहले लालपुर तालाब समीप स्थिति मां शीतला मंदिर में नगरवासियों ने विधि विधान से पुजा अर्चना कर
शीतला शांति जुड़वास त्यौहार मनाया गया।
दूसरे दिन से लालपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
साथ ही दो दिवसीय जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है।
जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से जस झांकी एवं सांस्कृतिक मंडलियां शामिल होकर अपनी प्रस्तुति दे रहे है।
इस आयोजन में पारंपरिक जसगीत, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने अच्छी खासी भीड उमड रही है।
आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम में विजेताओं के लिये झांकी वर्ग एंव गायन वर्ग महिला - पुरूष के लिये विशेष आकर्षक उपहार भी दिया जायेगा।
लालपुर, रायपुर (छत्तीसगढ़)में यह कार्यक्रम का आयोजन 12 जुलाई 2026 तक चलेगा।
सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट।




























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.